फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No work wil not takes place related to vehicle without hsrp pay slip

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की रसीद के बिना आरटीओ में वाहन संबंधी कार्य नहीं होंगे

Thu, 25 Feb 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
No work wil  not takes place related to vehicle without hsrp pay slip
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। - फोटो : ??? ?????
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की रसीद के बिना आरटीओ में वाहन संबंधी कोई कार्य नहीं होंगे। ऑनलाइन काम करवाने पर भी रसीद को अपलोड करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार को जो आवेदक आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे, उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। नाराज आवेदकों ने हंगामा भी किया। अफसरों ने समझाबुझाकर उन्हें शांत करवाया।
विज्ञापन

जिन आवेदकों ने 23 फरवरी तक बिना रसीद वाहन संबंधी आवेदन किया था। सिर्फ उनका ही काम अभी होगा।
इसके अलावा अन्य लोगों के लिए 24 फरवरी से वाहन संबंधी आवेदन के लिए एचएसआरपी की रसीद अपलोड करके आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
इसकी वजह से ही बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय के फिटनेस ग्राउंड में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग आए थे, वे नाराज थे। गाड़ी मालिक एचएसआरपी की रसीद नहीं दिखा सकें और उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरटीओ में एचएसआरपी की रसीद नहीं होने पर जो काम नहीं होंगे, उसमें प्रमुख रूप से गाड़ी की फिटनेस करानी हो, गाड़ी के आरसी से बैंक लोन हटवाना हो, गाड़ी का ट्रांसफर कराना हो, डुप्लीकेट आरसी जारी करना हो और गाड़ी के पेपर में पता बदलवाने के काम शामिल हैं।

अब बिना रसीद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बतया कि प्रमुख सचिव परिवहन के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पर, परिवहन आयुक्त की ओर से आरटीओ को दिशा निर्देश नहीं भेजा गया। इसलिए पूर्व में जिन वाहन मालिकों ने बिना रसीद आवेदन किए थे, उनके काम निपटाए जा रहे है। ऐसे में अब बिना रसीद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed