फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no work first day in up vidhan sabha

कानून व्यवस्था पर सदन ठप, लहराए गए पोस्टर-बैनर

Mon, 17 Aug 2015 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
no work first day in up vidhan sabha

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जबर्दस्त हंगामा हुआ। सदन के शुरु होते ही पूरा हॉल नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 14 अगस्त को शुरू हुआ था। उस दिन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्घांजलि देने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद 17 अगस्त को जब सदन शुरू हुआ तो शुरु होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सभी विपक्षी पार्टी पहले से हंगामे की तैयारी से आईं थीं। सभी पार्टियों के पास हंगामे से जुड़े बैनर और पोस्टर थे।
विज्ञापन


मुख्य विपक्षी पार्टी बसपा ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए हंगमा किया तो वहीं लोकदल के सदस्य अलग राज्य की मांग करते हुए नारेबाजी करते पाए गए।

भाजपा में सरकार के इस विरोध में पीछे नहीं रही। बीजेपी के सदस्यों ने भी वेल में आकर नारेबाजी की। उनका विरोध सपा सरकार की कथित खराब कानून व्यवस्था पर था। हंगामे के विरोध में सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी आक्रामक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर तो हंगामा मचाते ही दिखे सदन के बाहर भी हंगामा करते हुए दिखे। कांग्रेस सोमवार की दोपहर में सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रही है।

हंगामे को बढ़ते देख विधानसभा के साथ विधान परिषद के साथ की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed