{"_id":"781b195e-f106-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"no-wedding-ceremony-before-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान चले सोने, शादियों पर लगा बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान चले सोने, शादियों पर लगा बैन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिशयनी एकादशी के साथ ही शुक्रवार रात से चातुर्मास शुरू हो गया। अब चार मास भगवान शयन करेंगे और तब तक मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे। भगवान 13 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी पर ही जागेंगे और उसी के बाद विवाह की लग्न मिल सकेंगी।
विज्ञापन
हरिशयनी एकादशी के साथ ही शुक्रवार रात से चातुर्मास शुरू हो गया। अब चार मास भगवान शयन करेंगे और तब तक मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे।
भगवान 13 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी पर ही जागेंगे और उसी के बाद विवाह की लग्न मिल सकेंगी।
देवशयनी एकादशी में ऋषि-मुनि भ्रमण वास के लिए एक ही स्थान पर रुकेंगे। इसी के साथ वैवाहिक मांगलिक कार्य भी रुके रहेंगे। हालांकि अंतिम वैवाहिक लग्न 16 जुलाई को थी।
विज्ञापन
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि, आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी हरिशयनी एकादशी शुक्रवार से चातुर्मास शुरू हुआ। इस दौरान चार महीने भगवान विष्णु निद्रामग्न रहेंगे।
विज्ञापन
अब जब तक देवता जाग नहीं जाते तब तक मांगलिक कार्य रुके रहेंगे। आचार्य ने बताया कि, चूंकि वर को नारायण का ही रूप माना जाता है, इसलिए उनके विश्राम काल में वैवाहिक कार्य करना श्रेयस्कर नहीं रहता।
अब 13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (जिसे कि देवोत्थानी एकादशी या हरिप्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है) पर देवताओं के जागने के साथ ही शादियां, विवाह आदि होने शुरू हो जाएंगे।
एकादशी पर शाम को घरों में लोगों ने विष्णु पूजन कर उन्हें दुग्ध धारा से अभिषेक कराया।