Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A marriage shattered just nine days after the wedding; the joys of life were torn apart—yet, it was that v

यूपी: शादी के नौ दिन बाद उजड़ा सुहाग, टूट गईं थीं जिंदगी की खुशियां, उसी संघर्ष ने मिथिला को बनाया डीएसपी

Mon, 23 Nov 2026 08:29 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 23 Nov 2026 08:29 PM IST
सार

शादी के महज नौ दिन बाद पति को खोने वाली मिथिला चतुर्वेदी ने हिम्मत नहीं हारी। मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में नौकरी शुरू कर उन्होंने 37 वर्षों में आरक्षी से पुलिस उपाधीक्षक तक का सफर तय किया। सोमवार को पुलिस झंडा दिवस पर उनकी पदोन्नति की पिपिंग सेरेमनी हुई।

विज्ञापन
UP: A marriage shattered just nine days after the wedding; the joys of life were torn apart—yet, it was that v
मिथिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के महज नौ दिन बाद ही पति का साथ छूटा। कदम कदम पर मुसीबतें आईं, लेकिन मिथिला चतुर्वेदी ने टूटने के बजाय खुद को संभाला और संघर्ष को अपनी ताकत बना लिया। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए पुलिस की नौकरी शुरू की। मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा के दम पर 37 साल में आरक्षी (लिपिक) से पुलिस उपाधीक्षक (लिपिक) तक का सफर तय कर लिया। सोमवार को पुलिस झंडा दिवस पर हुई पिपिंग सेरेमनी ने उनके लंबे संघर्ष और उपलब्धि को नई पहचान दी।

विज्ञापन


इटावा में 30 अक्तूबर 1968 को जन्मीं मिथिला की शादी वर्ष 1988 में यूपी पुलिस के एक आरक्षी से हुई थी। दुर्भाग्यवश शादी के नौ दिन बाद ही पति का निधन हो गया। इस मुश्किल वक्त में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मृतक आश्रित के तहत 28 नवंबर 1989 को आरक्षी (लिपिक) के पद पर उन्होंने पुलिस सेवा शुरू की। विभागीय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर लगातार तरक्की करती रहीं। वर्ष 1993 में वह सहायक उप निरीक्षक, 2016 में उप निरीक्षक और 2021 में निरीक्षक (लिपिक) के पद पर पदोन्नति मिली। नवंबर 2026 में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्तमान में वह सीआईडी मुख्यालय में तैनात हैं। पुलिस झंडा दिवस समारोह में डीजी सीआईडी बिनोद कुमार सिंह ने पिपिंग सेरेमनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

आंसू नहीं रोक पाईं मिथिला

जब डीजी ने उनके कंथे पर डीएसपी की रैंक लगाई तो मिथिल भाुवक हो गईं। वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। एक तरफ जहां तरक्की की खुशी थी तो दूसरी तरह 37 साल के संघर्ष की कहानी भी उनके नजरों के सामने आ गई। हालांकि किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला। अधिकारियों ने उनके संघर्ष और उपलब्धियों को पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अधिकारियों ने कहा मिथिला के संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा से औरों को भी सीख लेनी चाहिए।

अचानक हो गई थी पति की मौत

मिथिल के सिपाही पति उस दौरान बरेली के बारादरी थाने में तैनात थे। एक दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनको बुखार था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। पति की असमय हुई मौत ने मिथिला को भीतर से तोड़ दिया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed