नर्स, सब्जीवाले में संक्रमण कहां से आया, सैंपलिंग, स्क्रीनिंग के बाद भी स्वास्थ्य विभाग खाली हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि विक्रेेता सब्जी मंडी से संक्रमित हुआ हो। क्वारंटीन होते वक्त उसने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि वह सुबह सीतापुर रोड स्थित सब्जी मंडी जाता था।
वहां से सामान लाने के बाद सीधे दुकान आता था। युवक सप्ताह भर में कितने लोगों के संपर्क में रहा और कहां जाता था इसका ब्योरा जुटाया गया है। हालांकि, अधिकारी वायरस के लालबाग तक पहुंचने के रास्ते नहीं तलाश कर पाए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि सब्जी मंडी में भीड़ अधिक होती है। ऐसे में संभव है कि वहां से वायरस मिल गया हो। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
नक्खास में 40 और सैंपल लिए
नक्खास के कटरा आजम बेग में चार से छह हजार परिवारों की स्क्रीनिंग के बाद भी यह पता नहीं लगाया जा सका कि वायरस यहां कैसे पहुंचा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के काम-काज पर भी सवाल उठ रहा है। बुधवार को टीम ने नक्खास से करीब 40 लोगों के और सैंपल लिए। इनमें ज्यादातर नर्स के परिवार से संबंध रखने वाले हैं।
वहीं, सब्जी विक्रेता में कोरोना के लक्षण चार दिन पहले ही दिख गए थे। उसने इलाके के एक होम्योपैथी डॉक्टर से संपर्क भी किया था, लेकिन उसने इलाज करने के बजाय जांच कराने की सलाह दी थी।
इसके बाद सब्जी विक्रेता ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क किया और जांच कराने की मांग की। इस पर उसका सैंपल लिया गया। हालांकि, सब्जी विक्रेता ने स्वास्थ्य विभाग को होम्योपैथी डॉक्टर के बारे में जानकारी नहीं दी। ऐसे में अब विभाग डॉक्टर की तलाश कर रहा है।
लालबाग में परिवार के 11 समेत 38 के लिए सैंपल
इसके साथ ही करीब डेढ़ सौ लोगों की सूची बनाई, जो नियमित तौर पर उसके यहां सब्जी लेने आते थे। हालांकि अभी इनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से घर में क्वारंटीन रहने की अपील की। लालबाग गंधारी लेन निवासी युवक की सब्जी की दुकान उसके घर के ठीक सामने है।
दुकान में शाम को ज्यादा भीड़
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि यहां संक्रमण फैला तो उसे रोकना मुश्किल होगा। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि लालबाग के इलाके को लेकर टीम गंभीरता बरत रही है।