फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No Teej, no festival, Mumbai trains wait all year long

Lucknow News: तीज न त्योहार, मुंबई की ट्रेनों में सालभर इंतजार

Mon, 17 Nov 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
No Teej, no festival, Mumbai trains wait all year long
ट्रेन में भीड़।
लखनऊ। राजधानी से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी वेटिंग कम नहीं हो रही। हालत यह है कि अब सामान्य दिनों में भी इस रूट की ट्रेनों में सीटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसमें वेटिंग के कारण, उसके निवारण और नई ट्रेनें चलाने अथवा रेगुलर ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने जैसे विकल्पों पर विस्तृत विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस में अगले हफ्ते तक स्लीपर क्लास पूरी तरह रिग्रेट है, जबकि थर्ड एसी में पूरे सप्ताह 70 तक वेटिंग चल रही है। सीतापुर-एलटीटी की स्लीपर में 170 और थर्ड एसी में 80 वेटिंग है। गोरखपुर-पनवेल, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चेयरकार की सीटें खाली मिल रही हैं और हावड़ा रूट की गाड़ियों में भी टिकट कन्फर्म मिल रहे हैं, लेकिन मुंबई रूट लगातार फुल है। यह स्थिति पूरे वर्ष होली से लेकर दीपावली और अन्य त्योहारों तक लगभग समान बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 3.80 लाख से अधिक यात्री

रेलवे अधिकारी बताते हैं कि लखनऊ से मुंबई के लिए पुष्पक, अवध, कुशीनगर सहित आठ प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है। इनसे प्रतिमाह 3.80 लाख से अधिक यात्री लखनऊ से मुंबई के लिए यात्रा करते हैं।

1,200 से अधिक तत्काल सीटें भी नहीं दे रहीं राहत
लखनऊ से दिल्ली सहित कई रूटों पर तत्काल कोटे में टिकट आसानी से मिल जाते हैं, पर लखनऊ-मुंबई रूट पर तत्काल में भी अक्सर वेटिंग ही मिलती है। इस रूट की ट्रेनों में तत्काल कोटे में 1,200 से अधिक सीटें होने के बावजूद यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।

रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने अफसरों से कहा है कि मुंबई रूट की रेगुलर ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएं। जरूरत पड़ने पर नई ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव तैयार करके बोर्ड को भेजे जाएंगे।

डुप्लीकेट पुष्पक से मिल सकती है राहत
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल के मुताबिक, डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलाने की मांग वर्षों से लंबित है। गोमतीनगर से मुंबई के लिए नई ट्रेन का भी प्रस्ताव है, पर अफसरों की उदासीनता के कारण योजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रहीं।


विमानों का किराया 11,421 रुपये
ट्रेनों में भारी वेटिंग का असर हवाई किराये पर भी दिख रहा है। ट्रैवल एजेंट आतिफ के अनुसार, लखनऊ से मुंबई की सीधी उड़ानें अभी 11,421 रुपये में मिल रही हैं। यह इंडिगो की रात पौने दस बजे की उड़ान की दर है। त्योहारों के दौरान यही किराया 32,000 रुपये तक पहुंच गया था।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

ट्रेन में भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed