{"_id":"579f32974f1c1b5a7b2b9229","slug":"no-tarrif-hike-for-domestic-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: नहीं बढ़ीं बिजली दरें, समय से बिल भरने वालों को मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: नहीं बढ़ीं बिजली दरें, समय से बिल भरने वालों को मिलेगी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Aug 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
चुनावी साल में वोटर्स को लुभाने के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को रिझाने की कोशिश की है। आयोग ने घरेलू और कृषि की बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं कॉमर्शियल बिजली की दरों में सबसे ज्यादा 7.24 फीसदी वृद्धि की गई है। इसके अलावा ग्रामीण कामर्शियल उपभोक्ताओं की दरों में 13 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में टैरिफ 60 रुपए घटाया गया है और रेगुलेटरी सरचार्ज में नियामक आयोग ने कमी की है। इस साल सभी श्रेणी की बिजली दरों में औसतन 3.18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
समय पर बिजली का बिल जमा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने ऐसे उपभोक्ताओं की छूट बढ़ा दी है। पहले ये छूट 0.25 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 0.50 प्रतिशत हो गई है। यानी पहले से अब दोगुनी छूट मिलेगी।