फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No sun shine and people suffering from cold wind

अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 5.2 डिग्री की गिरावट दर्ज, धूप को तरस गए लोग

Tue, 26 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
No sun shine and people suffering from cold wind
सीतापुर रोड पुर्निया फ्लाईओवर की है तस्वीर रात होते ही गिरने लगा कोहरा - फोटो : LKO CITY
बीते शुक्रवार को सीजन के सबसे ठंडे दिन में कंपाने वाले मौसम ने सोमवार को भी सर्दी से बेहाल किया। दिन की शुरुआत कोहरे भरी सुबह के साथ हुई।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान जरूर 10.6 डिग्री रहा, लेकिन लोग दिनभर धूप का इंतजार करते रहे। वहीं, बर्फीली हवा कंपकंपी छुड़ाती रही।
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 5.2 डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
बीते 24 घंटे की बात करें तो इसमें आधा डिग्री की तेजी दिखी। अधिकतम पारे के लिहाज से सोमवार पिछले शुक्रवार के बाद सबसे ठंडा दिन रहा।
दिनभर धूप न निकलने और रह-रहकर चल रहे पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों ने गलन बढ़ाई। घरों में कैद लोग भी अलाव, हीटर के पास से नहीं हटे।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के ऊपर छाई घने कोहरे की मोटी परत के चलते धूप नहीं मिल पा रही है। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन

बर्फीली पछुआ हवाएं पहाड़ों से आ रही हैं। शीतलहर और कम धूप वाले दिनों सा माहौल अगले चार-पांच दिनों तक बना रहने के आसार हैं।
धूप के लिए इंतजार भी करना पड़ सकता है। मौसम शुष्क बना हुआ है, फिलहाल बूंदाबांदी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
खराब मौसम से सीएम की फ्लाइट सहित कई उड़ानें निरस्त
लखनऊ। खराब मौसम के चलते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। उन्हें नोएडा में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन फ्लाइट निरस्त हो गई। वहीं, दिल्ली की इंडिगो की फ्लाइट 6ई6528 डेढ़ घंटे लेट रही। दूसरी फ्लाइट 6ई 2586 निरस्त कर दी गई। मुंबई से आने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8306 आधे घंटे देरी से पहुंची। हैदराबाद की इंडिगो की फ्लाइट 6ई844 सवा घंटे लेट रही। बेंगलुरु की इंडिगो की फ्लाइट 6ई541 और गोएयर की बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट जी8 805 निरस्त रहे। मंगलवार को बंगलुरु से आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8 805 कैंसिल रहेगी। हैदराबाद जाने वाली गोएयर की फ्लाइट जी 8558, मुंबई की फ्लाइट जी 8307 और मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8 306 मंगलवार को निरस्त रहेगी। उधर, दिल्ली, हावड़ा व मुंबई रूट की ट्रेनें मामूली रूप से लेट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed