फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no recovery even after the report of social audit

सोशल ऑडिट की रिपोर्ट के बाद भी नहीं हो रही वसूली, ग्राम पंचायत सचिव के वेतन से होगी भरपाई

Mon, 24 Aug 2020 10:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
no recovery even after the report of social audit
प्रतीकात्मक तस्वीर
मनरेगा योजना में सोशल ऑडिट की रिपोर्ट के बाद भी कुछ जिलों में संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से दुरुपयोग की गई राशि की वसूली नहीं हो रही है। ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दो वित्तीय वर्षों में अटकी हुई वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2018-19 में 35 जिलों में मनरेगा की सोशल ऑडिट की गई थी। 24 जिलों में एक करोड़ 37 लाख रुपये की वसूली की संस्तुति की गई थी। जिलों के अधिकारियों ने वसूली पूरी तरह नहीं की। अधिकांश जिलों में 50 प्रतिशत वसूली हुई, लेकिन लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मुरादाबाद, रामपुर, श्रावस्ती और शामली में वसूली 1.45 प्रतिशत ही राशि वसूल की गई।   
विज्ञापन


इसी प्रकार 2019-20 में 35 जिलों की सोशल ऑडिट में 33 जिलों में 9 करोड़ 2 लाख 4 हजार रुपये की वसूली की संस्तुति की गई थी। अब तक 50 प्रतिशत राशि की भी वसूल नहीं की गई है। लेकिन शामली, श्रावस्ती और उन्नाव में .10 प्रतिशत भी वसूली नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा करेंगे समीक्षा

मनरेगा के नियमानुसार वसूली की जिम्मेदारी कार्यक्रम अधिकारी की है। सरकार ने माना है कि इन जिलों में कार्यक्रम अधिकारी ने वसूली करने में लापरवाही की है।  सरकार ने संबंधित जिलों के उपायुक्त मनरेगा को विकासखंड वार इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने ग्राम पंचायत सचिव से वसूली के लिए उन्हें नोटिस जारी करने, नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं कराने पर उनके वेतन से हर माह 50 प्रतिशत की कटौती करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखाकार, कार्यक्रम अधिकारी और प्रोग्राम ऑफिसर की जिम्मेदारी तय करते हुए वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed