फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no protest allowed in lucknow university.

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में अब धरना प्रदर्शन पर लगी रोक, बैठक में हुआ फैसला

Sat, 07 Jul 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
no protest allowed in lucknow university.
- फोटो : amar ujala

लविवि में अब सभी प्रकार के धरने पर रोक लगा दी गई है। परिसर में गुंडागर्दी-मारपीट की घटना के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर लविवि और जिला प्रशासन के साथ बनाई गई समन्वय समिति ने शनिवार को यह फैसला लिया है। यह भी तय हुआ कि समन्वय समिति की बैठक महीने में एक बार जरूरी होगी। कुलसचिव इस समिति के संयोजक और समन्वयक होंगे।

विज्ञापन


ये प्रतिबंध भी लागू
परिसर में प्रवेश सिर्फ गेट-एक, चार और पांच से। बिना परिचय पत्र दाखिला नहीं मिलेगा और गाड़ियां अंदर नहीं जा सकेंगी। हॉस्टल में समय-समय पर जिला प्रशासन के सहयोग से छापे मारे जाएंगे। हॉस्टल में गाड़ी रखने की अनुमति होगी, लेकिन इसकी सूचना प्रोवोस्ट को देनी होगी। परिसर के आसपास लगे पोस्टर, बैनर आदि हटा दिये जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में कुलसचिव एसके शुक्ला, प्रॉक्टर प्रो. विनोद सिंह, सीओ महानगर संतोष कुृमार, एसपीटीजी हरेंद्र कुमार, लूटा अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार, लूटा महामंत्री डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम टीजी अनिल कुमार, एसीएम पूजा मिश्रा, लूटा अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार, लूटा महामंत्री डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, चीफ प्रोवोस्ट प्रो.संगीता रानी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.राजकुमार सिंह, एसएचओ हसनगंज राजेश कुमार, लविवि चौकी इंचार्ज अभय कुमार सिंह, एडिशनल प्रॉक्टर प्रो.गुरनाम सिंह, डीन सीडीसी प्रो.आरआर यादव और लविवि प्रवक्ता प्रो.एनके पांडेय शमिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed