फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No protection of mafias in new UP, honor: CM

नए यूपी में माफियाओं का संरक्षण नहीं, मानमर्दन : मुख्यमंत्री

Fri, 09 Oct 2020 06:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
No protection of mafias in new UP, honor: CM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह नया यूपी है। अब यहां अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता बल्कि उनका मानमर्दन होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों कब्जा कर महल खड़ा कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में यह नहीं चलेगा। विकास का कोई विकल्प नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन दी गई है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित सोच वालों को रास नहीं आ रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी सोच जाति, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है, उनकी सोच में विकास नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोग पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार उनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसदी पैसे का बंदरबाट हो जाता था। ऐसे लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से बिना भेदभाव पूरी पारदर्शी के साथ कराए जा रहे विकास कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि लिहाजा वे लोग समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे लोगों की दाल अब गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है।

संवाद और संपर्क को बनाए हथियार : स्वतंत्रदेव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण बदली परिस्थितियों में संवाद और संपर्क उप चुनाव का मुख्य हथियार होगा। इसके आधार पर यदि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान करा ले गए तो जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर 24 घंटे तैयार रहते हैं। जरूरत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति के अनुसार फोकस बढ़ाने की है। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed