{"_id":"5e02bc5f8ebc3e88173728f2","slug":"no-one-will-not-be-able-to-take-gunner-in-pm-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के कार्यक्रम में गनर नहीं ले जा सकेंगे माननीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के कार्यक्रम में गनर नहीं ले जा सकेंगे माननीय
Wed, 25 Dec 2019 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवा दो घंटे की संक्षिप्त यात्रा पर बुधवार को लखनऊ आएंगे। वह दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.40 बजे तक शहर में रहेंगे। इस दौरान लोकभवन में राज्यपाल आनंदीबेन व मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण व अटल चिकित्सा विवि का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान लोकभवन में सभी माननीय संग आला अफसरों के 24 घंटे साथ रहने वाले गनर व शेडों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय एसपीजी अफसरों संग हुई बैठक के बाद लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने वालों को गनर व शेडो को कार्यक्रम स्थल से काफी पहले छोड़ना होगा। आयोजन स्थल पर पीएम के पहुंचने से रवानगी तक पूरे लोकभवन परिसर में मोबाइल नेटवर्क जैमर की निगरानी व नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा इंतजामों में लगे रहे। डीएम व एसएसपी ने पीएम की सुरक्षा के लिए दिल्ली से आई एसपीजी टीम के अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद देर शाम को लामार्ट मैदान में हेलिपैड स्थल से लोकभवन तक जाने को पीएम फ्लीट का पूर्वाभ्यास भी हुआ।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि बुधवार को पीएम विजिट के दौरान सुरक्षा इंतजाम के साथ बनाए गए सेफ जोन की निगरानी को एयरपोर्ट से लेकर हेलिपैड व आयोजन स्थल लोकभवन तक दो दर्जन मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी नामित किए गए हैं। ड्यूटी में नामित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा आईडी कार्ड रिबन के साथ गले में पहनना जरूरी होगा।
राजधानी में ऐसे समय बिताएंगे प्रधानमंत्री
एयरपोर्ट पर पीएम के विशेष विमान का आगमन : दोपहर 2.25 बजे
एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत : 2.30 से 2.50 तक
लामार्ट ग्राउंड के हेलिपैड स्थल को रवानगी : 2.50 बजे
हेलिपैड से लोकभवन को रवानगी : 2. 55 बजे
आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे : 3 बजे
अटलजी की प्रतिमा का अनावरण : 3.10 बजे
आयोजन स्थल पर संबोधन व अन्य कार्यक्रम : 4 बजे तक
हेलिपैड पर वापसी : 4.05 बजे
हेलिपैड से एयरपोर्ट पहुंचेंगे : 4.10 बजे
एयरपोर्ट से वापस दिल्ली रवानगी : 4.40 बजे