फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no one is safe in uttar pradesh says akhilesh yadav.

यूपी में कोई सुरक्षित नहीं, विधायकों को खुलेआम धमकी देकर मांगी जा रही फिरौती: अखिलेश यादव

Wed, 23 May 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
no one is safe in uttar pradesh says akhilesh yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भय और अराजकता के साये में जीने को मजबूर है। समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। विधायकों को खुलेआम धमकी भरे संदेश देकर फिरौती मांगी जा रही है। पूर्व डीजीपी के घर डकैती जैसी घटना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को कहा, सीतापुर के अलावा रायबरेली में भी कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में लूटपाट, एटा में पुलिस टीम पर हमला, फतेहपुर में खनन माफिया का तांडव जैसी घटनाएं प्रदेश में आम हो गई हैं।
विज्ञापन


कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते ही प्रदेश से अपराधियों के पलायन की बात कही थी। अपनी असफलता छिपाने के लिए फर्जी मुठभेड़ का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश बोले, भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। जनता को परेशान करने वाली सरकार का हश्र बुरा होता है, भाजपा को यह बात जल्द समझ लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed