{"_id":"6a8b5038c455a797570ff42d","slug":"no-one-had-instigated-manas-the-police-are-investigating-lucknow-news-c-13-lko1070-1888394-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानस को किसी ने उकसाया तो नहीं था, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानस को किसी ने उकसाया तो नहीं था, पुलिस कर रही जांच
Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
मानस की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पत्नी दिव्या और बहन तुलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले बैंक अधिकारी मानस को कहीं किसी ने इस कदम के लिए उकसाया तो नहीं था? पुलिस ने अब इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल असलहा मुहैया कराने वाले की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है कि मानस को असलहा कहां से मिला था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस को असलहा सीतापुर के एक अधिवक्ता के माध्यम से मिला था। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि असलहा देने वाले का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मानस के घर से दो आईफोन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले थे। दोनों आईफोन लॉक हैं, जिन्हें खोलने में पुलिस को परेशानी हो रही है। एंड्रॉयड फोन की जांच में भी फिलहाल कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मानस की कॉल डिटेल हासिल की है। घटना से पहले उसने जिन लोगों से बातचीत की थी, पुलिस अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और बातचीत किस मुद्दे पर हुई थी।
विज्ञापन
एफआईआर के लिए विधिक राय ली जाएगी
दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या के मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए घटना को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मानस के पास से मिले अवैध असलहों के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि इस संबंध में विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद तय होगा कि मृतक मानस के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी या नहीं।
तलाक का मुकदमा भी था विचाराधीन
पुलिस के मुताबिक, मानस और उसकी पत्नी दिव्या के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दिव्या ने जनवरी में तलाक के लिए मुकदमा भी दायर किया था। इसके बावजूद मानस ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं किसी व्यक्ति ने उसे ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया तो नहीं था।
यह है पूरी घटना
गोमतीनगर के हुसड़िया निवासी मानस ने 20 अगस्त की दोपहर मिठाई वाले चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर पहुंचकर मानसिक रूप से बीमार बहन तुलिका की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। पत्नी की हत्या के बाद मानस ने व्हाट्सएप पर हत्या से संबंधित स्टेटस भी लगाया था। पुलिस को उसके घर से एक तमंचा और दो पिस्तौल मिली थीं।