फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no negative marking in CPMT

इस बार CPMT में निगेटिव मार्किंग नहीं

Tue, 22 Apr 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
no negative marking in CPMT

सीपीएमटी का आयोजन इस बार केजीएमयू कराएगा। परीक्षा में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार किसी भी सवाल का गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिससे किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा न हो।


सीपीएमटी के माध्यम से मान्यता प्राप्त मेडिकल, डेंटल, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी विद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस और बीयूएमएस के लिए दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 22 जून को होगा।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 18 अप्रैल से 20 मई के बीच वेबसाइट www.upcpmtee2014.com या www.kgmu.org पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 मई शाम पांच बजे तक है। परीक्षा के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी को परीक्षा में आवेदन करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा।

परीक्षा में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो उसके लिए सभी परीक्षार्थियों के बॉयोमीट्रिक निशान लिए जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा में सभी विषयों जैसे जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, और भौतिक विज्ञान से प्रत्येक विषय के आधार पर 50 सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा और फॉर्म भरने से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0522-299853, 2258727 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed