{"_id":"652030bc0e06038a7003a495","slug":"no-need-for-cash-now-you-can-pay-fare-in-buses-by-card-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की जरूरत खत्म: अब बसों में कार्ड से कर सकेंगे किराया अदा, नगरीय बसों में शुरू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की जरूरत खत्म: अब बसों में कार्ड से कर सकेंगे किराया अदा, नगरीय बसों में शुरू होगी व्यवस्था
Sat, 07 Oct 2023 06:56 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Oct 2023 06:56 AM IST
सार
नगरीय परिवहन की बसों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एचडीएफसी बैंक की ओर से कॉमन मोबिलिटी कार्ड (वन यूपी-वन कार्ड) तैयार किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी बस सेवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के प्रमुख शहरों में संचालित परिवहन सेवा की बसों में यात्री कार्ड के जरिये किराया अदा कर सकेंगे। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को वन यूपी-वन कार्ड लांच किया। पहले चरण में लखनऊ में संचालित नगरीय परिवहन की बसों में कार्ड से भुगतान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
नगरीय परिवहन की बसों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एचडीएफसी बैंक की ओर से कॉमन मोबिलिटी कार्ड (वन यूपी-वन कार्ड) तैयार किया गया है। नगर विकास मंत्री ने कार्ड लांच करते हुए कहा कि लखनऊ के बाद स्पेशल परपज व्हीकल के तहत कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मथुरा- वृंदावन, आगरा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और झांसी में संचालित नगरीय परिवहन सेवा बसों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह प्रीपेड कार्ड है। इससे यात्री प्रमुख शहरों में नगरीय बसों में किराया अदा कर सकेंगे। डिजिटल कार्ड से टिकट खरीदने पर यात्रियों को दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन