{"_id":"5c46e526bdec227374274795","slug":"no-increase-in-power-tariff-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में इस साल नहीं लगेगा महंगी बिजली का झटका, नहीं बढेंगी पावर टैरिफ की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में इस साल नहीं लगेगा महंगी बिजली का झटका, नहीं बढेंगी पावर टैरिफ की दरें
Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
चुनावी साल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि दरों में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही बिजली मिलेगी। खास बात यह है कि गोशालाओं और धार्मिक स्थलों को बिजली घरेलू दर पर मिलेगी।
विज्ञापन
राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार को वर्ष 2018-19 के लिए टैरिफ ऑर्डर जारी किया, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। गोशालाओं और धर्मस्थलों को घरेलू दर का फायदा तभी मिलेगा जब वहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित न हो रही हों।
विज्ञापन
पहले इन्हें व्यवासायिक श्रेणी में बिजली मिल रही थी। वहीं बुंदेलखंड के निजी नलकूपधारक उपभोक्ताओं को नवंबर से फरवरी के बीच रबी फसल के लिए रियायती बिजली मिलेगी
विज्ञापन
Trending Videos
हर माह 1000 तक का फायदा
डेमो
नए टैरिफ के अनुसार घरेलू बिजली 5 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले गोशालाओं व धार्मिक स्थलों को मिलेगी बशर्ते उनका पंजीकरण व मान्यता चैरिटेबल ट्रस्ट में हो। 5 हार्सपावर तक की गौशालाओं की बिलिंग भी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि श्रेणी के निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए तय दर के अनुसार की जाएगी। घरेलू टैरिफ और नलकूप श्रेणी में बिलिंग से छोटे धर्मस्थलों व गौशालाओं को हर माह 500 से लेकर 1000 रुपये की बचत होगी।
किसानों को बिल पर छूट मिलेगी बशर्ते...
ग्रामीण क्षेत्र के निजी नलकूप उपभोक्ताओं को देय तिथि या उससे पहले बिल जमा करने पर 5 फीसदी जबकि ग्रामीण क्षेत्र के अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को मीटर लगवाने पर मार्च 2019 तक बिल में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

पढें, यह भी प्रावधान
डेमो
यह भी प्रावधान
- प्री-पेड मीटर लगवाने पर बिजली दर में 1.25 फीसदी की छूट मिलेगी।
- सोलर वाटर हीटर लगाने व उसके उपयोग पर 100 रुपये प्रतिमाह की छूट जारी रहेगी।
एडवांस भुगतान पर जमानत राशि की दर से ब्याज
अगर उपभोक्ता बिल का एडवांस भुगतान करता है, तो जमा राशि पर ब्याज मिलेगा। यह ब्याज जमानत राशि पर मिलने वाले ब्याज दर के बराबर होगा।