{"_id":"677a1facfc1439e6af0eb39d","slug":"no-hope-of-relief-from-cold-in-up-yet-melting-and-shivering-will-increase-know-today-weather-update-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम... और बढ़ेगी गलन व ठिठुरन, जानें मौसम का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम... और बढ़ेगी गलन व ठिठुरन, जानें मौसम का अपडेट
Sun, 05 Jan 2025 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:29 AM IST
सार
UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। गलन व ठिठुरन और बढ़ेगी। आगे पढ़ें और जानें मौसम का अपडेट...
विज्ञापन
Weather Forecast Today
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं है। गलन और ठिठुरन बढ़ेगी। रविवार शाम से सोमवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को घने कोहरे और पछुआ हवा संग कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भीषण सर्दी का अलर्ट रहा। कोहरे से लखनऊ में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक दृश्यता शून्य रही। रात के पारे में दो डिग्री की बढ़त रही, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिलहाल दो दिनों के लिए लखनऊ में कोहरे के घनत्व में कमी आने व सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार के बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी और फिर से सर्दी बढ़ेगी।
राजधानी में एक्यूआई का हाल
- लालबाग- 274 - नारंगी- खराब
- गोमतीनगर- 212 - नारंगी- खराब
- अलीगंज- 298 - नारंगी- खराब
- बीबीएयू- 144 - पीला- मध्यम
- कुकरैल - 150 - पीला- मध्यम
- तालकटोरा - 200 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
रैन बसेरों में ठंड से बचाव का रखें बेहतर इंतजाम : शर्मा
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उचित उपाय करें। वर्चुअल समीक्षा बैठक में नगर आयुक्तों और नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में इंतजाम बेहतर रहे और अलाव की भी व्यवस्था हो।मंत्री ने कहा है कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता व सुंदरता पर विशेष ध्यान दें। ताकि इन नगरों से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव हो। प्रयागराज नगर के सभी क्षेत्रों में भारत की भव्यता, तीर्थराज की दिव्यता और यूपी की आधुनिकता दिखे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।