{"_id":"63f7d384f068d932ec0570aa","slug":"no-flights-land-at-night-lucknow-news-c-13-lko1018-101287-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मेंटीनेंस शुरू, रात की छह उड़ानों में आंशिक बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मेंटीनेंस शुरू, रात की छह उड़ानों में आंशिक बदलाव
Fri, 24 Feb 2023 10:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:30 AM IST
सार
अमौसी एयरपोर्ट पर शाम छह बजे के बाद रात तक 17 विमानों की आवाजाही होती है। ऐसे में जिस टाइम स्लॉट में रनवे की मरम्मत की जा रही है, उसमें आने वाली इंडिगो, एयर एशिया की छह उड़ानों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रनवे मरम्मत का कार्य 11 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे मेंटेनेस व लंबाई बढ़ाने को लेकर होने वाले कार्य गुरुवार को शुरू कर दिए गए, जो 11 जुलाई तक चलेंगे। इस दौरान रात की उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में इंडिगो, गोएयर व एयर एशिया ने अपनी रात की उड़ानों में आंशिक बदलाव कर यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2700 मीटर है, जिसे बढ़ाया जाना है। साथ ही रनवे की मरम्मत होनी है, ताकि विमानों की आवाजाही में असुविधा न हो तथा हादसों की गुंजाइश को खत्म किया जा सके। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटम नोटिस टू एयरमैन लिया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात से मरम्मत शुरू करवा दी गई है। रात 9.30 बजे से सुबह छह बजे तक फ्लाइटों का संचालन अमौसी एयरपोर्ट पर बंद रहेगा। इस दौरान न विमानों की लैंडिंग होगी, न ही टेकऑफ। चूंकि अमौसी एयरपोर्ट पर शाम छह बजे के बाद रात तक 17 विमानों की आवाजाही होती है। ऐसे में जिस टाइम स्लॉट में रनवे की मरम्मत की जा रही है, उसमें आने वाली इंडिगो, एयर एशिया की छह उड़ानों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। रनवे मरम्मत का कार्य 11 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई-6233 व एयर एशिया की आईएडी-330, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-2237, जोकि रात सवा नौ बजे रवाना होती थी तथा रात साढ़े नौ बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2245, गोएयर की मुम्बई से लखनऊ आने वाली जी8-2619, जो रात सवा ग्यारह बजे अमौसी पहुंचती है तथा इंडिगो की रात 12.40 बजे अमौसी आने वाली 6ई-5391 उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह बदलाव एयरलाइन जल्द ही जारी करेगी।
विज्ञापन