फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No entry in SGPGI Trauma without pass.

SGPGI: एसजीपीजाआई ट्रॉमा में अब बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश, वार्ड के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 23 Feb 2024 05:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

एसजीपीजीआई ट्रॉमा सेंटर में देर रात हुई मारपीट की घटना के बाद अब बिना पास किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मुख्य गेट और वार्ड के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
No entry in SGPGI Trauma without pass.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसजीपीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में अब बगैर पास प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार देर रात हुई मारपीट की घटना के बाद यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही मुख्य गेट और वार्ड के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। उधर, कर्मचारी इस मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार रात नशे में धुत आधा दर्जन तीमारदारों ने जबरन वार्ड में घुसकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा किया था। इसके बाद नई व्यवस्था लागू की गई है। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मरीज के भर्ती होने पर उनके घरवालों को पास मुहैया कराया जाता है। अब इसके माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। बगैर पास पास किसी तीमारदार ने घुसने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर सकते हैं वरुण, सपा-कांग्रेस पीछे से करेंगी समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को मिलीं 17 सीटों में से नौ उम्मीदवार तय, जानिए कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव


कर्मचारियों ने की निदेशक से मुलाकात
मामले को लेकर एसजीपीजीआई की नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन (एनएसए) ने बृहस्पतिवार को संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन से मुलाकात की। अध्यक्ष लता सचान, कार्यकारी महामंत्री मनोज वर्मा और उपाध्यक्ष सुजान सिंह ने निदेशक के द्वार और वार्ड में सुरक्षाकर्मी बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी की व्यवस्था लागू करवाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed