{"_id":"5ece33d9bd5e9278e20482f3","slug":"no-entry-in-parks-without-mask-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के पार्कों में नहीं मिलेगा प्रवेश, मानने होंगे ये सभी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के पार्कों में नहीं मिलेगा प्रवेश, मानने होंगे ये सभी नियम
Wed, 27 May 2020 03:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
गौतम बुद्ध पार्क
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एलडीए भी अब जनेश्वर पार्क, लोहिया पार्क, गोमती रिवरफ्रंट सहित सभी बड़े पार्कों को सुबह व शाम टहलने के लिए खोलेगा। बिना मास्क पार्कों में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
खुलने का समय सुबह 7 से 10 बजे तक आैर शाम 5 से 7 बजे तक होगा। पार्क में थूकने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा 10 साल से कम उम्र के बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। टिकटों की बिक्री अभी भी नहीं होगी। एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि ये नियम एलडीए के सभी पार्कों में लागू होंगे।
विज्ञापन
गोमतीनगर के प्रमुख पार्कों के अलावा सिस गोमती के बेगम हजरत महल पार्क, बुद्धा पार्क, हाथी पार्क, स्मृति उपवन, जॉगर्स पार्क, स्मृति उपवन को भी सुबह और शाम खोला जाएगा। अम्बेडकर पार्क समिति के अधीन स्मारक और पार्क अभी भी नहीं खुलेंगे। ये पार्क और स्मारक पूर्व की तरह ही बंद रहेंगे।