फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no decided schedule of trains

तेजस समेत ये ट्रेनें कब चलेंगी नहीं बता पा रहा रेलवे

Wed, 01 Nov 2017 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
no decided schedule of trains
हाईस्पीड तेजस ट्रेन रेल बजट की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका शिड्यूल पिछले एक साल में कई बार जारी किया गया लेकिन पटरी पर दौड़ाने की योजना अब तक नहीं बन पाई। शुभारंभ की तारीख बताने को कोई भी रेलवे अधिकारी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कमोबेश यही हालत लखनऊ से जयपुर के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस का भी है। 2016-17 में तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कई खास ट्रेनों की घोषणा की थी। गत वर्ष अक्तूबर में रेलवे बोर्ड की ओर से यूपी को चार ट्रेनों की सौगात दी गई थी जिनमें दो हमसफर, एक तेजस व एक अंत्योदय एक्सप्रेस शामिल थी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने तेजस व हमसफर का शिड्यूल भी जारी कर दिया था लेकिन इनकेसंचालन को लेकर वह संजीदा नहीं दिख रहा। पिछले दिनों एक बार फिर तेजस व हमसफर का शिड्यूल जारी हुआ लेकिन चलने की तारीख नहीं बताई जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अभी गोरखपुर-आनंद विहार के बीच एक हमसफर एक्सप्रेस (12595/12596) हफ्ते में तीन दिन चलती है। यह ट्रेन मध्यम वर्ग के लिए खास है, जिसके सभी कोच थर्ड एसी के हैं। भोजन के विकल्प की सुविधा भी दी गई है।

​लखनऊ से कब रफ्तार भरेगी तेजस

no decided schedule of trains
डेमो - फोटो : डेमो
​जबकि सियालदह के लिए हमसफर एक्सप्रेस का संचालन अब भी ठंडे बस्ते में है। वहीं अंत्योदय एक्सप्रेस (22921/22922) बांद्रा-गोरखपुर के बीच हर रविवार व मंगलवार को चल रही है। सुबह 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर अगले दिन सुबह 10.10 पर लखनऊ और दोपहर 3.25 बजे गोरखपुर पहुंच रही है। 

तेजस एक्सप्रेस (12585/12586) हफ्ते में छह दिन (गुरुवार छोड़कर) चलेगी। लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंद विहार और वापसी में वहां से 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ के बाद ट्रेन कानपुर और फिर सीधे आनंद विहार रुकेगी। ट्रेन में भोजन व वाई-फाई की सुविधा होगी। इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटेहोगी।

रेलवे एक हमसफर ट्रेन शुरू कर चुका है जबकि दूसरी हमसफर (22317/22318) सियालदह-जम्मूतवी के बीच मंगलवार व बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन सियालदह से सोमवार को दोपहर बाद 3.20 बजे चलकर मंगलवार सुबह 6.15 बजे लखनऊ और वापसी में जम्मूतवी से बुधवार को सुबह 7.20 बजे चलकर उसी दिन रात 11.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह बनारस, मुगलसराय, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला होकर चलेगी।
 

डबल डेकर के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार

no decided schedule of trains
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ से जयपुर तक डबल डेकर एक्सप्रेस चलाने की अनुमति करीब छह महीने पहले मिल चुकी है। ट्रेन की टाइमिंग जारी हो चुकी है लेकिन शुरू करने के लिए रेलवे शुभ मुहूर्त के इंतजार में है। ट्रेन संख्या 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस अभी शुक्रवार व रविवार को चलती है।

वहीं ट्रेन संख्या 12985/86 जयपुर-दिल्ली सरायरोहिला डबल डेकर एक्सप्रेस दिल्ली से जयपुर रोजाना चलती है। ट्रेन को लखनऊ से जयपुर तक चलाने के लिए गत 31 मार्च को दोनों ट्रेनों के रैक एक कर दिए गए। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से जयपुर तक चलाने की अनुमति भी दे दी और टाइमटेबल जारी हो गया। इसे रोजाना चलाने की योजना है लेकिन महीनों बाद भी ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।   

दिल्ली पहुंचाने में लगने वाला समय
ट्रेन                                 समय  
हमसफर एक्सप्रेस             6.25 घंटे
तेजस एक्सप्रेस                6.30 घंटे
शताब्दी एक्सप्रेस              7 घंटे
डबल डेकर                    8 घंटे
लखनऊ मेल                  9.05 घंटे
गोमती एक्सप्रेस                9.05 घंटे
काशी विश्वनाथ               9.40 घंटे
फैजाबाद-दिल्ली               9.45 घंटे

तेजस, डबल डेकर व हमसफर ट्रेनों का संचालन प्राथमिकता पर तय किया जा रहा है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जल्द ही ट्रेनें भी पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। बोर्ड इस बाबत तैयारियां कर रहा है।  - नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed