{"_id":"6a5db294a175a94a68782e20a4818b1e","slug":"no-cng-without-rc-and-fitness-certificate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो नहीं भरेगी सीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो नहीं भरेगी सीएनजी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Nov 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ऑनलाइन मदर फीलिंग स्टेशनों पर आरसी और फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना अब सीएनजी नहीं भरी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को इस नियम का सख्ती से पालन शुरू होने के बाद कई फीलिंग स्टेशनों पर वाहन चालकों और पंपकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
कंपनी के एमडी एसपी शर्मा ने देर रात बताया कि कंपनी ने सिर्फ भारत सरकार से जुड़े पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑरगनाइजेशन नागपुर से जारी सुरक्षा मानकों को पंपों पर सख्ती से लागू कराने की कवायद शुरू की है।
सभी पंपों पर नोटिस भी चस्पा करा दिए गए थे। इसमें स्पष्ट था कि शुक्रवार से सीएनजी वाहन में तीन साल पुरानी किट लगी होने पर इसकी पंजीकृत केंद्र से जारी फिटनेस प्रमाणपत्र व आरसी देखने के बाद ही वाहन में सीएनजी भरी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, वाहन चालकों का कहना था कि न तो ग्रीन गैस कंपनी और न ही पंप संचालकों ने इस बावत वाहन चालकों को पहले से कोई जानकारी दी थी।
अचानक दोपहर बाद पंप पर सीएनजी भरवाने पहुंचने पर गैस वितरण के नए मानक को थोंपना चालकों के साथ अन्याय और उत्पीड़न है।
मड़ियांव व ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा सर्टिफिकेट:
सीएनजी वाहनों में लगी तीन साल पुरानी गैस किट को जांच के बाद सुरक्षा मानक पूरे करने का फिटनेस प्रमाणपत्र शहर में दो एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है।
नागपुर स्थित विस्फोटक संस्थान ने इसके लिए शहर के मडियांव व ट्रांसपोर्ट नगर में दो अलग-अलग एजेंसियों को सीएनजी वाहनों में लगी सीएनटी किट का फिटनेस सर्टिफिकेट देने को अधिकृत किया है।
विज्ञापन