{"_id":"6a0243c05ea24610f70dbcc2","slug":"no-action-against-those-responsible-for-ignoring-reservation-in-recruitment-lucknow-news-c-13-lko1096-1732296-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भर्ती में आरक्षण की अनदेखी मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भर्ती में आरक्षण की अनदेखी मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में सीएमओ भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में इतनी बड़ी लापरवाही होने के बाद भी अब तक किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं की गई है। न परीक्षा विभाग से जवाब तलब हुआ और न ही आरक्षण तय करने वाली कमेटी की जिम्मेदारी तय की गई।
कैंसर संस्थान ने फरवरी में सीएमओ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 20 आवेदन आए थे। इनमें से 12 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। डॉक्टरों ने समय और पैसा खर्च कर परीक्षा दी। बाद में आरक्षण नियमों में गड़बड़ी सामने आने पर शासन में शिकायत की गई, जिसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया ही निरस्त कर दी गई। भर्ती में आरक्षण रोस्टर का सही पालन नहीं किया गया। यह महज लापरवाही थी या फिर जानबूझकर की गई अनदेखी, इसका जवाब अब तक नहीं मिला है।
सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा कराने के बाद भी संस्थान प्रशासन ने जिम्मेदारों की जवाबदेही तय नहीं की। भर्ती निरस्त होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि संस्थान की प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा की तैयारी, यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं में उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ। वहीं, इस बारे में पूछने के लिए संस्थान निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट के नंबर पर कई दफा फोन किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।