{"_id":"6944152fba3234d0d0063a70","slug":"nitish-kumar-s-accountability-issue-women-create-ruckus-over-sanjay-nishad-s-comment-akhilesh-reacts-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार हिसाब प्रकरण: संजय निषाद की टिप्पणी पर महिलाओं का हंगामा, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार हिसाब प्रकरण: संजय निषाद की टिप्पणी पर महिलाओं का हंगामा, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
Thu, 18 Dec 2025 08:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:49 PM IST
सार
Nitish Kumar Hijab episode: नीतीश कुमार के द्वारा एक महिला का हिजाब उठाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री की प्रतिक्रिया पर समाजवादी पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने हंगामा किया है।
विज्ञापन
महिला का हिजाब खींचकर विवाद में आए सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : एक्स/राजद/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के हिजाब प्रकरण में प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मत्स्य मंत्री संजय निषाद पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बस में लाद कर ईको गार्डेन रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी बरेली की महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान की अगुवाई में कार्यकर्ता अचानक हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे और मंत्री संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समयुन खान ने कहा कि बिहार के हिजाब प्रकरण में मंत्री संजय निषाद का बयान महिलाओं के लिए उनकी घटिया मानसिकता का परिचय देता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मंत्री ने बेशर्म हंसी हंसते हुए कहा था कि "अरे नकाब ही तो खींचा है" इतना हो हल्ला नहीं करना चाहिए अगर कहीं और छू लिया होता तो क्या करते।
विज्ञापन
सपा नेता ने कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक बयान से महिलाएं बेहद लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार में मंत्री पद पर महिला विरोधी सोच का व्यक्ति होगा तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी। उन्होंने संजय निषाद पर कानूनी कार्यवाही करने और मंत्री पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से ममता शर्मा, अमित वर्मा शेखर आदि शामिल रहे।
अखिलेश बोले- पूरी दुनिया में हुई निंदा
बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खीचने को बहुत दुःखद घटना बताते हुए कहा कि इसकी पूरी दुनिया में निन्दा हुई है। यह निन्दनीय है। ऐसा व्यवहार किसी को नहीं करना चाहिए।