{"_id":"6326903ffcd7ee6dbe26bcf7","slug":"nitish-kumar-may-contest-from-uttar-pradesh-in-loksabha-election-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता
Sun, 18 Sep 2022 08:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Sep 2022 08:57 AM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा को चुनौती देने के लिए एकजुट हो रहे विपक्ष के बड़े नेता के रूप में उभर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया है। यह न्योता खुद उनकी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दिया है।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। ऐसे में नीतीश कुमार यहां फूलपुर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर या फिर फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ें तो उनकी जीत पक्की है। ये सीटें कुर्मी बहुल हैं और जातीय समीकरण के लिहाज से भी उनका इनमें से किसी सीट से मैदान में उतरना मुफीद माना जा रहा है। नीतीश के यूपी से चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार होगा और इसका फायदा उनकी अगुवाई वाले संभावित गठबंधन को होगा।
विज्ञापन
जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के मुताबिक उन्होंने बीते दिनों पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा था। हालांकि उस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, पर उम्मीद बरकरार है। प्रदेश के नेताओं का मानना है कि वैसे तो नीतीश कुमार के पास बिहार व अन्य राज्यों में कई सीटों से चुनाव लड़ने का अवसर है लेकिन पार्टी की अपनी मजबूती व सामने वाले को दमखम भरी चुनौती देने के लिहाज से भी यूपी से उनका लड़ना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ता भी इसे लेकर उत्साहित हैं। वैसे अभी के परिदृश्य में देखें तो जौनपुर सीट पर धनंजय सिंह का लड़ना तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनका वहां जनाधार है। पहले से वह वहां लड़ते रहे हैं। इसलिए वह सीट उनके लिए ही आरक्षित रहेगी। बाकी प्रभाव वाली सीटों पर भी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।