{"_id":"13407a4cec432d9beb1d025b7d7a00df","slug":"nitin-tiwari-new-ssp-saharnpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन तिवारी बने सहारनपुर के एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन तिवारी बने सहारनपुर के एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Feb 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने आईपीएस नितिन तिवारी को सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया है। नितिन तिवारी अभी तक पीएसी आगरा में तैनात थे।
विज्ञापन
सहारनपुर के एसएसपी भारत सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को निलंबित कर दिया गया था।
उन पर अपराधों व अपराधियों पर नियंत्रण न कर पाने का आरोप था। सहारनपुर में तनिष्क के शो रूम में पिछले दिनों पड़ी लगभग दस करोड़ की डकैती के मामले में भी सहारनपुर पुलिस कोई प्रगति हासिल नहीं कर सकी थी।
प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि नितिन तिवारी को सहारनपुर का एसएसपी बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है।