फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin Gadkari with rajnath singh and cm yogi gives big gift to uttar pradesh

गडकरी संग राजनाथ व सीएम योगी ने दी यूपी को बड़ी सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2019 06:15 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 07 Mar 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari with rajnath singh and cm yogi gives big gift to uttar pradesh
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक राशि की राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


इस अवसर पर लखनऊ के झूलेलाल पार्क में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। केन्द्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय से बुधवार को ही इन परियोजनाओ के शिलान्यास की जानकारी एक बयान जारी कर दे दी गई थी। जानकारी के मुताबिक सात मार्च 2019 को लखनऊ में राजनाथ सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग की 1.10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


इनमें लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग को चार लेन में बदलने की परियोजना भी शामिल है। इसी दिन लखनऊ से कानपुर के बीच बनने वाले नए एक्सप्रेसवे समेत 80 परियेजनाओं का शिलान्यास भी किया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा नितिन गडकरी पूरे देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। मुझे लगता है ये दिन पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास है। आज लगता कि वास्तव में उत्तर प्रदेश का भाग्योदय हो गया है। इसका उत्साह लोगों की आंखों में भी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे जोड़ते हुए मौर्य बोले यूपी में लोक निर्माण विभाग भी जुड़ी अनेक परियोजनाएं आ रही हैं। वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे की सरकारों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग गांव में 'संपर्क मार्ग' बना रहा है। इसके जरिए एक्सप्रेस वे से लगभग पांच किमी अंदर तक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश के सभी गांव का भी विकास होगा। निर्माण लागत को लेकर उन्होंने कहा हमने नई तकनीक से खर्च घटाया है और गुणवत्ता बढाई है।  

वहीं डॉ दिनेश शर्मा बोले केंद्र व राज्य सरकार के समायोजन से प्रदेश के भीतर बढिय़ा काम किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में विकास की गति भी तेज हो गई है। लोगों को नजर आने लगा है कि वाकई प्रदेश में अब विकास कार्य हो रहे हैं जो लंबे समय से बंद पड़े थे। दिनेश शर्मा बोले नितिन गडकरी जो बोलते हैं वह आदेश हो जाता है। ऐसा ही राजनाथ सिंह भी करते हैं। कुंभ में मुख्यमंत्री विकास के पर्याय बने हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31ए पर गाजीपुर से फेफना होते हुए माझीघाट तक राजमार्ग का निर्माण, कई स्थानों पर फ्लाईओवर, बाई पास, एफओबी, अंडर पास आदि की परियोजनाएं भी हैं। साथ ही नमामी गंगे परियोजना उद्घाटन एवं शिलान्यास को मिलाकर कुल परियोजना लागत 1969.57 करोड़ रुपये है।

गडकरी बोले लखनऊ बदल गया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा आज मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। यहां पर राजनाथ सिंह की निधि से विकास काम को देखकर लग रहा है कि लखनऊ बदल गया। राजनाथ जी ने जितने काम बताए थे वह सब पूरे कर दिए गए हैं। नमामि गंगे में गोमती को शामिल करने को कहा था। आज 300 करोड़ का वह काम भी किया जा रहा है। आज यहां पर 80 परियोजनओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कुंभ की व्यवस्थाओं को गिनीज बुक में आना चाहिए। जब सुरेश खन्ना जी के अधिकारी पहली बार मेरे पास आए थे तब उनको बुरी तरह से डाटा था। गंगा अब बेहतर हो रही है। मैं कहता हूं कि मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम जो सड़क बनाएंगे उन पर 200 वर्ष तक गड्ढे नहीं होंगे। आपकी पीढियां चलेंगी मगर सड़क खराब नहीं होगी। जल मार्ग के जरिये वाराणसी से बांग्लादेश माल जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed