फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin Gadkari inaugurated and laid foundation stone of projects worth 1028 crore in Lucknow

लखनऊ पहुंचे नितिन गडकरी: 1028 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, बोले-UP अब बीमारू राज्य नहीं

Fri, 14 Feb 2025 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

लखनऊ पहुंचे नितिन गडकरी ने 1028 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं रहा।  

विज्ञापन
Nitin Gadkari inaugurated and laid foundation stone of projects worth 1028 crore in Lucknow
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। यहां उन्होंने 1028 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू एवं पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें यूपी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि अगर सड़क, जल, ऊर्जा, परिवहन और संचार की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी, तो उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन

1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा

नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी में अब तक 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़कों का काम पूरा हो चुका है। एक लाख करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण देश में पहली बार 'ऑटोमेटेड इंटेलिजेंट मशीन एंड गाइडेड कंस्ट्रक्शन' तकनीक से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इससे गुणवत्ता बेहतर होगी। 10 वर्षों तक उसमें कोई गड्ढा नहीं होगा। इसके अलावा, पूर्वांचल को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वाराणसी से कोलकाता और गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 75,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। 

किसानों को बनाया जा रहा ऊर्जा और ईंधन दाता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में लॉजिस्टिक लागत 12 फीसदी और चीन में आठ फीसदी है। जबकि, भारत में यह पहले 16 फीसदी थी। मोदी सरकार ने इसे घटाकर नौ फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को डेढ़ गुना बढ़ावा मिलेगा। करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार बायोफ्यूल, एथेनॉल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों को न केवल अन्नदाता, बल्कि ऊर्जा और ईंधन दाता भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed