फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin Agrawal filed nomination for deputy chief of UP Vidhansabha.

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

Sun, 17 Oct 2021 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 03:19 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वह सपा से विधायक हैं। मतदान सोमवार सुबह 11 बजे होगा।

विज्ञापन
Nitin Agrawal filed nomination for deputy chief of UP Vidhansabha.
विधानसभा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार नितिन अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने  परम्परा को तोड़ा है। भाजपा ने तो सपा के विधायक को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की तरफ से नरेंद्र सिंह वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। सपा संख्या बल कम होने के बाद भी इस चुनाव में भाजपा को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति केबाद पार्टी की ओर से शनिवार को सीतापुर जिले के महमूदाबाद से विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि 1984 में हुकुम सिंह बनाम रियासत हुसैन के बीच उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था उसमें हुकुम सिंह जीते थे। सोमवार को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जिलावार विधायकों को मतदान के लिए बुलाया जाएगा। मतपत्र से मतदान किया जाएगा।

विधानसभा के 397 विधायक मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed