फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine people died, five injured in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, पांच घायल

Sun, 03 Nov 2024 05:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Nine people died, five injured in road accidents

विज्ञापन
लखनऊ। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं चिनहट, बीकेटी, सुशांत गोल्फ सिटी, कृष्णानगर, सरोजनीनगर, तालकटोरा, इंदिरानगर, माल, गोसाईंगंज क्षेत्र में हुईं हैं।



चिनहट के कठौता निवासी प्रद्युम्न गुप्ता कमता में फैमिली बाजार में सुपरवाइजर थे। वे बृहस्पतिवार रात दोस्तों के घर दीपावली की बधाई देने पैदल जा रहे थे। तभी कामता चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीकेटी के नवी कोट नंदना निवासी पाले किसान थे। भाई रामकुमार के मुताबिक पाले बृहस्पतिवार शाम बाजार जा रहे थे। तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पाले अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरदोई के रहने वाले अनिल, सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज बाजार में पत्नी प्रीति व बच्चे के साथ किराये पर रहते थे। मंगलवार को वह धनतेरस पर खरीदारी करने गए थे। लौटते समय लुलु मॉल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अनिल को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को मौत हो गई।



बस्ती के कप्तानगंज की रहने वालीं पुष्पा कृष्णानगर में रहती थीं। पति अनिल फोटोग्राफर हैं। पति के मुताबिक शुक्रवार सुबह पुष्पा मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई।



चिनहट के कंचनपुर मटियारी निवासी मोहित कुमार यादव शुक्रवार शाम घर के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि एक बेटी की शादी 25 नवंबर को थी। घर वालों ने बाइक सवार शिवा यादव व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।



सरोजनीनगर में शनिवार तड़के चार बजे शहीदपथ तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे में बैठकर चिल्लावां गांव निवासी चालक सुलेमान व अवध विहार कॉलोनी निवासी हर्षित मिश्रा चाय पी रहे थे। तभी कार ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। सरोजनीनगर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों को अस्पताल भेज दिया।



तालकटोरा में शुक्रवार देर रात नशे में पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने कार से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे धनिया महरी पुल निवासी ई-रिक्शा चालक मो. नईम घायल हो गए। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेज आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया।



गोसाईगंज सरैया निवासी रूपेश फल का ठेला लगाते थे। बृहस्पतिवार रात वह बाइक से फुफेरे भाई पिंकू व उसके दोस्त बंडिया के साथ गोमतीनगर से घर लौट रहे थे। बाइक पिंकू चला रहे थे। तभी गोसाईंगंज बस स्टॉप के पास गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल रूपेश को पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

सीतापुर में मानपुर के रहने वाले अरविंद बृहस्पतिवार रात एक बजे कार से बहन रेखा व भांजी शिवानी के साथ लखनऊ से गांव जा रहे थे। तभी बीकेटी के इंदौराबाग मोड पर दूसरी कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद की मौत हो गई। बहन और भांजी घायल हो गईं।



इंदिरानगर के सतरिख रोड स्थित श्रद्धा विहार कालोनी में रहने वालीं मालविका पाठक के मुताबिक बृहस्पतिवार रात नौ बजे पति मुकेश घर से निकले थे। रात साढ़े 11 बजे उन्हें किसी शख्स ने कॉल कर पति की खुर्रमनगर चौराहे पर हुए हादसे में मौत होने की सूचना दी।


माल के चुकंडिया गांव निवासी ललित व मोहित शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से कही जा रहे थे। तभी पीरनगर कुंडा तालाब के पास ललित की बाइक से मलिहाबाद निवासी रामखेलावन व उनकी पत्नी सुंदरी देवी की गाड़ी से टक्कर हो गई। घायल ललित व रामखेलावन को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed