{"_id":"6b00acf51a7aa99a480123d7","slug":"nine-crore-swindled-via-digital-arrest-only-40-percent-recovered-lucknow-news-c-13-lko1096-2017651-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए नौ करोड़, रिकवरी महज 40 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए नौ करोड़, रिकवरी महज 40 प्रतिशत
विज्ञापन
शुभम अवस्थी
लखनऊ। साइबर जालसाज खुद को कस्टम, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों का अफसर बताकर जनवरी 2026 से नवंबर तक 15 लोगों को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बना चुके हैं। इनसे नौ करोड़ रुपये वसूले गए हैं। जबकि पुलिस रिकवरी महज 40 प्रतिशत ही कर सकी है। पीड़ितों को सिर्फ 3.6 करोड़ रुपये ही लौटाए जा सके हैं। यह आंकड़े साइबर थाना पुलिस ने जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक ठगी के तीन मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। ठग प्रतिदिन एक करोड़ रुपये लोगों से वसूल रहे हैं। हालांकि अधिकांश घटनाओं में पीड़ित संकोचवश एफआईआर दर्ज नहीं कराते हैं।
शिकायतें देर से होने पर रकम रिकवरी में होती है समस्या
एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि पीड़ितों की रकम रिकवर करने में सबसे अधिक समस्या तब आती जब वे शिकायत देर में करते हैं। बताया कि ठगी होने के बाद शुरुआती एक से दो घंटे (विशेषकर पहले 60 मिनट) गोल्डन ऑवर होते हैं। गोल्डन ऑवर में शिकायत करने पर रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कैसे रहें सतर्क
अगर आपके पास अनजान नंबर से काॅल आए तो सावधान हो जाएं। कॉल करने वाला शख्स यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल बुक है। कस्टम विभाग ने पकड़ा है। केस दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है....तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ये कॉल साइबर ठग की होती हैं। तत्काल साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
इनसे भी हो चुकी है ठगी
13 अप्रैल को हजरतगंज निवासी 80 वर्षीय महिला डॉक्टर जिया सुल्ताना से 1.55 करोड़ ठगे गए थे।
1 सितंबर को इंदिरानगर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार से हुई थी नौ लाख की ठगी।
3 सितंबर को गोमतीनगर के विजयखंड निवासी सिविल डिफेंस से सेवानिवृत्त अधिकारी 89 वर्षीय विजय प्रकाश गुप्ता से वसूले गए थे 16 लाख।
17 सितंबर को इंदिरानगर के दीपक नगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आदेश कुमार सिंह से 96.65 लाख ठगे गए थे।
15 अक्तूबर को अलीगंज के विष्णु लोक कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी आलोक कुमार शर्मा से 47 लाख ठगे गए थे।