{"_id":"5accc5284f1c1b693d8b45ab","slug":"nhrc-issues-notice-over-death-of-rape-victim-s-father-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के पिता की मौत पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट, विधायक के भाई को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता के पिता की मौत पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट, विधायक के भाई को लेकर उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव राजीव कुमार और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि विधायक पर गंभीर आरोप लगाने वाली किशोरी के द्वारा आत्मदाह के प्रयास के कुछ ही घंटों बाद उसके पिता की जेल में मौत हो जाती है। पीड़ित परिवार ने विधायक के इशारे पर जेल में हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। अगर यह आरोप सही हैं, यह न सिर्फ गंभीर मामला है बल्कि मानवाधिकार हनन का भी मामला है।
विज्ञापन
आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट दोषी पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी के साथ जेल में प्रवेश और जेल अधिकारियों द्वारा दी गई चिकित्सा उपचार के समय मृतक की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सहित सभी रिपोर्टे तलब की है। इसके लिए आयोग ने चार सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन
आयोग ने मुख्य सचिव से इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पीड़ित परिवार का विरोधियों द्वारा उत्पीड़न और अपमान न हो। डीजीपी से इस पर भी जवाब देने को कहा है कि आखिर न्यायिक अभिरक्षा में मौत के मामले 24 घंटे के अंदर आयेाग को सूचना क्यों नहीं दी गई।
एफआईआर से क्यों शामिल नहीं किया अतुल सेंगर का नाम
आयोग ने तीन अप्रैल की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि जब देवेंद्र सिंह के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और पीड़ित परिवार ने विधायक के भाई के खिलाफ तहरीर दी, तो उनका नाम किस आधार पर निकाला गया।