फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHM paid the doctors who provided on-call services

Lucknow News: एनएचएम ने ऑन कॉल सेवा देने वाले डाॅक्टरों का किया भुगतान

Fri, 21 Mar 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
NHM paid the doctors who provided on-call services
लखनऊ। एनएचएम ने ऑन कॉल सेवा देने वाले डॉक्टरों के बकाए का भुगतान बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। करीब डेढ़ साल से भुगतान न होने से इन डॉक्टरों ने सीएचसी में सेवाएं देनी बंद कर दी थीं। अमर उजाला ने इस मसले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। हर सीएचसी में प्रसव की सुविधा है। सिजेरियन प्रसव के लिए महज छह एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी के डॉक्टर) हैं। ऐसे में एनएचएम ने 13 डॉक्टरों से अनुबंध कर रखा है। इन डॉक्टरों को सीएचसी में प्रति केस दो हजार रुपये का भुगतान होता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में एक केस का तीन हजार रुपये का भुगतान होता है।
विज्ञापन

एनएचएम ने करीब डेढ़ साल से इन डॉक्टरों का भुगतान नहीं किया था। इससे करीब 10 लाख रुपये बकाया हो गए थे। इस मामले को अमर उजाला ने 11 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एनएचएम ने अनुबंध किए गए सभी डॉक्टरों का भुगतान जारी कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है राशि का भुगतान होने से वह पहले की तरह अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed