फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for development of meerut as smart city

स्मार्ट सिटी की दौड़ में सोनिया का रायबरेली छूटा पीछे?

Thu, 24 Sep 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
news for development of meerut as smart city

स्मार्ट सिटी की रेस में मेरठ आगे निकलता नजर आ रहा है। मुख्य सचिव आलोक रंजन को नगर विकास विभाग ने संशोधित प्रस्ताव भेजा है। मुख्य सचिव अब इसके आधार पर दोनो शहरों का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे और तेरहवें शहर का चयन करने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना चाहती है। इसमें यूपी के हिस्से में 13 शहर आने हैं। राज्य सरकार ने 14 शहरों का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


इसमें समान अंक होने पर रायबरेली को ए व मेरठ को बी करते हुए प्रस्ताव गया। केंद्र ने 12 शहरों का नाम तो फाइनल कर दिया, लेकिन कहा कि राज्य सरकार स्वयं 13वें शहर का चयन कर प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 21 सितंबर को बैठक हुई। इसमें भी एक शहर के नाम पर मुहर नहीं लगी। तय किया गया कि दोनो शहरों का नाम केंद्र को फिर भेजेंगे। 13वें शहर का चयन केंद्र करे या चयन का आधार बताए।

बताया जाता है कि इसके आधार पर जो प्रस्ताव तैयार हुआ है, उसमें क्रम संख्या में संशोधन हुआ है। पहले रायबरेली को ए व मेरठ को बी करते हुए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन संशोधित प्रस्ताव में ए व बी नहीं लिखा है। इसमें मेरठ तथा रायबरेली लिखा गया है।

मुख्यमंत्री ने भी दिया आश्वासन

news for development of meerut as smart city

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को मेरठ के व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया कि मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, स्मार्ट सिटी के बिना मेरठ में मेट्रो अधूरी रहेगी।

स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने 15 सितंबर को मेरठ बंद किया था। 21 को विधानसभा के घेराव की घोषणा की थी। राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने 20 सितंबर को व्यापार संघ के अध्यक्ष से बात कर 23 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता का आश्वासन दिया।

बुधवार को संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता की अगुवाई में मेरठ के व्यापारियों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मिला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कैबिनेट मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र से संस्तुति करने का आग्रह किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। बकौल वाजपेयी सीएम ने उनके तर्कों से सहमति जताई। डॉ. वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेरठ शहर को विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि की मांग को स्वीकृति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed