फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news about voter list being cleaned using AI is not related to Election Commission of India

UP: चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बता अखिलेश ने AI प्रयोग पर की तल्ख टिप्पणी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला जवाब

Fri, 05 Sep 2025 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग कहकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने AI प्रयोग पर तल्ख टिप्पणी की थी। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एआई के उपयोग को लेकर स्थिति साफ की है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन
news about voter list being cleaned using AI is not related to Election Commission of India
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआई का प्रयोग कर मतदाता सूची को शुद्ध किए जाने वाला समाचार भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित नहीं है। इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पोस्ट पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एक्स के माध्यम से ही स्थिति स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन


अखिलेश ने अपनी पोस्ट में चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग की संज्ञा देते हुए कहा था कि जब आयोग एआई से सवा करोड़ का अपना घपला पकड़ सकता है तो फिर हमारे द्वारा दिए गए 18000 में से केवल 14 एफिडेविट का जवाब देने के बाद बचे 17986 एफिडेविट का घपला क्यों नहीं पकड़ सकता है।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के हवाले से छपा था समाचार

इस पर सीईओ कार्यालय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से मतदाता सूचियों में विद्यमान त्रुटियों को ढूंढ़कर उनका सुधार किए जाने का समाचार राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के हवाले से विगत दिनों उत्तर प्रदेश के समाचार पत्रों में छपा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग में स्थित पंचायतीराज संस्थाओं व नगरीय निकायों के निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूचियों को बनाने और इन संस्थाओं व निकायों के चुनाव करवाने का कार्य करता है। जबकि, भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद के चुनावों से संबंधित मतदाता सूचियों को बनाने एवं उनके रखरखाव का कार्य करता है।

मूल शपथ पत्र मिलते ही होगी जांच

आयोग ने फिर दोहराया 18 हजार शपथ पत्रों का मामला भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से संबंधित है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के कार्यालय में भी 4 सितंबर तक कोई भी शपथपत्र मूल रूप में प्राप्त नहीं हुआ है। इस शिकायत से संबंधित मूल शपथपत्र प्राप्त होते ही तत्परता से जांच पूरी कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed