{"_id":"593672b44f1c1b831c9c86d1","slug":"newly-wed-couple-found-dead-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने पहले हुई थी शादी, बेडरूम में मिली पति-पत्नी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार महीने पहले हुई थी शादी, बेडरूम में मिली पति-पत्नी की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
लखनऊ के हुसैनगंज में अलंकार सिनेमाहॉल के पास रहने वाले दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दंपती की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह दोनों काफी देर तक नहीं उठे तो माता-पिता ने कमरे में देखा। भीतर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए। महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि युवक फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्पष्टï होगा कि दोनों की मौत कैसे हुई?
विज्ञापन
पति ने पत्नी की हत्या करके फांसी लगाई या कोई और कहानी है? परिवारीजनों ने इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।