फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new turn in sara singh murder case

अमनमणि की फेसबुक वॉल पर महिला का शर्मनाक कमेंट!

Fri, 31 Jul 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jul 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
new turn in sara singh murder case

अमनमणि की फेसबुक वॉल पर बीते दिनों एक महिला की तरफ से पोस्ट किए गए कमेंट को सीमा सिंह ने शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन


महिला ने अंग्रेजी में लिखा था कि मां के इतिहास में यह पहला केस होगा जिसमें एक मां अपनी बेटी की मौत का फायदा उठा रही है। सीमा सिंह ने इस कमेंट पर आपत्ति और अफसोस जताते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।

रोते हुए सीमा सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का मर्डर किया गया है। अगर कमेंट करने वाली महिला के बच्चों के साथ ऐसा होता तब शायद वह एक मां का दर्द समझ सकतीं। उन्होंने कहा कि सारा के साथ क्या हुआ? वह इसकी सच्चाई जानना चाहती हैं। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाना चाहती हैं।
विज्ञापन


वहीं अमनमणि की कार के सामने आने वाली लड़की फीरोजाबाद पुलिस को मिल गई है। यह दावा सारा की मां सीमा सिंह ने किया है। हालांकि, फीरोजाबाद पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारा की मां ने लड़की की थ्योरी से किया इंकार

new turn in sara singh murder case

साथ ही सारा की मां सीमा ने लड़की के कार के सामने आने की बात को अमनमणि की तरफ से गढ़ी हुई कहानी बताया है। उन्होंने कहा कि अमनमणि ने किसी को पैसा देकर खुद ही लड़की को पुलिस के पास भेजा है।

सीमा सिंह ने कहा कि सारा की मौत के वक्त अमनमणि ने किसी लड़के के कार के सामने आने की बात कही थी। बाद में उसने महिला और जेल में लड़की के सामने आने की बात कही।

अमनमणि के बार-बार बयान बदलने से स्पष्ट है कि वह झूठ बोल रहा है। सीमा सिंह ने सारा की मौत की जांच के लिए सीबीआई निदेशक से मिलने का समय भी मांगा है। निदेशक को वह राज्यपाल, सीएम और डीजीपी को दिए गए 19 सवालों सहित अन्य आशंकाओं के बारे में जानकारी देंगी।

सीमा सिंह का कहना है कि कार में अमनमणि और सारा के बीच झगड़ा हुआ था। जेल में अमनमणि के सीने पर एक खरोंच का निशान देखकर सीमा सिंह यह बात कह रही हैं।

उन्होंने कहा कि अमनमणि कार हाई-वे से उतारकर सारा को उस जगह ले जा रहा होगा, जहां उसकी हत्या किए जाने की तैयारी थी। शक होने पर सारा के विरोध करने पर अमनमणि ने उसे पीटा होगा।

फीरोजाबाद पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठा रही सीमा सिंह ने कहा कि जिस जगह हादसे की बात कही जा रही है, वहां करीब 25 मीटर तक कार के टायरों के घिसटने के निशान थे।

पुलिस ने क्यों‌ की ये लापरवाही!

new turn in sara singh murder case

पुलिस ने टायर के निशान की फोटोग्राफी क्यों नहीं कराई? अगर पुलिस टायर के निशान की फोटोग्राफी करा लेती तो जांच में यह खुलासा हो जाता कि टायरों के निशान अमनमणि की कार के ही थे या नहीं।

उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद पुलिस ने अमनमणि को बचाने के लिए ही इस महत्वपूर्ण साक्ष्य का संकलन नहीं किया।

सीमा सिंह ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि के कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में सजायाफ्ता होने के बाद भी फैमिली लाइफ जीने पर घोर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि यह देश के सिस्टम पर तमाचा है। सीमा सिंह ने न्यायविदों से दोनों को अलग-अलग जेल भेजने की प्रार्थना की है। उन्होंने उन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो अमरमणि और मधुमणि को बीमार बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed