फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New traffic plan for Charbagh Railway Station finalized; preparations underway to implement it starting next month.

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन का नया ट्रैफिक प्लान तैयार, अगले महीने से लागू करने की तैयारी

Mon, 07 Sep 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
New traffic plan for Charbagh Railway Station finalized; preparations underway to implement it starting next month.
चारबाग में लगा जाम।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नए प्लान के तहत कैबवे से आने वाले वाहनों को जंक्शन की ओर भेजा जाएगा। वहां से यह वाहन कानपुर रोड की तरफ जाएंगे। वहीं आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या को कम किया जाएगा। पूर्व में तैयार प्लान में भी संशोधन किया गया है। नए प्लान को अगले माह से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) स्टेशन अपग्रेडेशन का कार्य करवा रहा है। इसके चलते चारबाग स्टेशन पर ट्रैफिक का नया प्लान लागू किया जाएगा। यह प्लान तैयार हो गया है। स्टेशन पर 40 वर्षों से चल रहे ऑटो स्टैंड को हटवाने की तैयारियां चल रही हैं। बाहरी, अवैध व अनधिकृत ऑटो, टेंपो व ई रिक्शा संचालन से ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई है। मुख्य प्रवेशद्वार की ओर आरएलडीए के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले यह प्लान लागू होगा। हालांकि इस प्लान पर रेलवे अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि चारबाग स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। इसकी गली को बैरिकेडिंग कर बंद करवा दिया गया है। इससे दो व चार पहिया वाहन इस सड़क पर नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन

नए प्लान से जाम खत्म होने पर संशय
सूत्र बताते हैं कि नए प्लान में लखनऊ जंक्शन के कैबवे की ओर से आने वाले वाहन आरपीएफ पोस्ट की तरफ मुड़कर मंदिर के पीछे बनी गली से होते हुए चारबाग की मुख्य सड़क पर आएंगे। यह वाहन चारबाग मुख्य भवन के सामने नहीं जा सकेंगे। हालांकि इस प्लान से भी जाम खत्म होने पर संशय जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने कहा कि चारबाग आरक्षण केंद्र की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी रिक्शे वाली गली, ऑटो वाली गली, जंक्शन व कैबवे के रास्ते होती तो आसानी रहती। दूसरी ओर अफसरों की दलील है कि आरएलडीए निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed