फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP T20 League: Meerut Mavericks crowned champions thanks to Divyansh's century.

यूपी टी-20 लीग: दिव्यांश के शतक से मेरठ मावरिक्स बना चैंपियन, फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराया

Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
सार

मेरठ मावरिक्स ने एकतरफा फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराकर यह सफलता हासिल की। मेरठ के 203 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 16वें ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई।

विज्ञापन
UP T20 League: Meerut Mavericks crowned champions thanks to Divyansh's century.
दिव्यांश जोशी शॉट लगाते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी (40 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 105 रन) की बदौलत मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग का खिताब दूसरी बार जीता। टीम ने एकतरफा फाइनल में लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से हराकर यह सफलता हासिल की। मेरठ के 203 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 16वें ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


विजेता टीम से प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांश के ताबड़तोड़ शतक के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर विशाल चौधरी ने 24 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। इकाना स्टेडियम में खेेले गए फाइनल में 204 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। 12 रन के योग पर टीम ने शीर्षक्रम के दो बल्लेबाज खो दिए। यहां से टीम उबर न सकी और 109 रनों पर सिमट गई। मध्यक्रम से अजीत वर्मा (39) सर्वाेच्च स्कोरर रहे, जबकि कृतज्ञ सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


मेरठ की ओर से विशाल के अलावा जीशान अंसारी ने 12 रन देकर दो विकेट झटके। इससे पहले पिछले मुकाबलों के इतर लीग के फाइनल में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्वास्तिक ने दिव्यांश के साथ आतिशी शुरुआत करते हुए 4.3 ओवर में 53 रन जोड़े। स्वास्तिक 18 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर बोल्ड हुए। दूसरे छोर पर दिव्यांश ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरे छोर पर विकेटों का पतन जारी रहा, लेकिन इसका दिव्यांश की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने हुए 37 गेंदों 11 चौके और सात छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा। वह 105 रन पर रिटायर्ड आउट हुए। मेरठ ने सात विकेट खोकर 203 रन का विशाल स्कोर बनाया। लखनऊ की ओर से अभिनंदन सिंह ने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर, विप्रज और अजीत वर्मा को एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed