फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new timing for trains

बदले समय पर चलेंगी ट्रेनें

Mon, 01 Jul 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
new timing for trains
रहें अलर्ट! लखनऊ मेल 15 मिनट पहले चलेगी
विज्ञापन

आज से चारबाग व लखनऊ जंक्शन की 90 ट्रेनें बदले टाइम पर चलेंगी
शताब्दी पांच मिनट लेट आएगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन की 90 ट्रेनों की टाइमिंग पहली जुलाई से बदलेगी। इसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल जहां 15 मिनट पहले रात 10 बजे जंक्शन से रवाना होगी, वहीं शताब्दी एक्सप्रेस पांच मिनट की देरी से लखनऊ आएगी। ऐसे ही बाघ एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस भी बदले समय सारिणी के मुताबिक चलेंगी।

उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से नई समय सारिणी जारी की जा चुकी है। इसमें दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी, जबकि दिल्ली से आने वाली 12230 लखनऊ मेल सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12229 लखनऊ मेल दिल्ली के लिए रात 10 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दिल्ली से अयोध्या जाने वाली 14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन पर 3:35 बजे पहुंचेगी। वहीं लखनऊ जंक्शन की 22453 राजरानी एक्सप्रेस दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी, जहां से 22454 राजरानी एक्सप्रेस दोपहर 3.05 बजे रवाना होगी। इसी क्रम में 15044 काठगोदाम एक्सप्रेस शाम 7.25 बजे आएगी और 13020 बाघ एक्सप्रेस सुबह 5.50 बजे चारबाग पहुंचेगी। 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस रात 10:25 बजे लखनऊ से रवाना होगी। इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बेगमपुरा, कुंभ, उपासना, पंजाब मेल, हमसफर, काशी विश्वनाथ, अवध आसाम, चंडीगढ़, कुशीनगर एक्सप्रेस भी बदले हुए समय से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed