फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new time table for wine shop in uttar pradesh.

शराब की दुकानों के लिए यूपी सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, एक अप्रैल से होगा लागू

Wed, 24 Jan 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Jan 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
new time table for wine shop in uttar pradesh.

कैबिनेट ने शराब दुकानों के खुलने के समय में कटौती का फैसला किया है। पहले जहां शराब की दुकानें सुबह 11 बजे खुलती थीं, वे अब दिन में 12 बजे खुलेंगी। रात में भी दुकानें 10 बजे तक ही खुलेंगी। पहले दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहती थीं। नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सुबह व रात के समय में एक-एक घंटे कटौती का मकसद है कि लोग सुबह से ही शराब पीकर मदहोश न हों और देर रात तक भी यह सिलसिला न चलता रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि आबकारी ठेकों के लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ठेकों का सेलेक्शन भी ई-लॉटरी से होगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में पारदर्शिता हो इसके लिए आवेदन के समय आधार व पैन जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शराब बिक्री के लिए कैश सिस्टम को हतोत्साहित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम भी शुरू किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि धार्मिक स्थलों, स्कूलों व अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थलों से शराब दुकानों की दूरी पर नए सिरे से विचार कर इसे निर्धारित किया जाएगा।

29.7 फीसदी राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य

new time table for wine shop in uttar pradesh.

प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी ने बताया कि नीति के तहत वर्ष 2017-18 की अपेक्षा इस बार 29.71 फीसदी राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्ष 2017-18 में 15730 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। 2018-19 में इसमें 4673 करोड़ की वृद्धि का लक्ष्य बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नई नीति में आबकारी से राजस्व बढ़ाने के लिए इन्सेंटिव का भी प्रावधान किया गया है। देशी शराब की लक्ष्य से छह प्रतिशत, अंग्रेजी शराब का 40 फीसदी और बीयर की 30 प्रतिशत अधिक उठान व बिक्री पर लाइसेंस रिन्यूवल में छूट भी दी जाएगी।

कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि देशी मदिरा को सिर्फ 200 एमएल के पैक में ही बेचा जाएगा। अब तक अलग अलग पैक में देशी शराब की बिक्री होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed