यूपीः मुलायम और डिंपल के क्षेत्र में बनेंगी नई तहसीलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अवध के सीतापुर और सुल्तानपुर सहित सूबे में छह नई तहसीलें बनाने की तैयारी कर रही है। इनमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुराने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी और डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में नई तहसीलें बनाने का प्रस्ताव है।
आम लोगों की सुविधा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी का हवाला देते हुए सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में कई नई तहसीलों का गठन किया है।
ज्यादातर तहसीलें नियमों को शिथिल कर बनाई गई हैं।सरकार इस साल भी नई तहसीलों के गठन के एजेंडे पर तेजी से बढ़ने जा रही है।
अभी कैबिनेट के स्तर पर होना है फैसला
शासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुर में बल्दीराय और सीतापुर में रेउसा तहसील के गठन का प्रस्ताव राजस्व परिषद से शासन पहुंच चुका है। इस पर कैबिनेट के स्तर से फैसला होना बाकी है।
इसके अलावा मैनपुरी में कुरावली और कन्नौज में हसेरन को नई तहसील बनाने की तैयारी है। पीलीभीत में कलीनगर व अमरिया को नई तहसीलें बनाने के प्रस्ताव पर पहले राजस्व परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता वाली कमेटी विचार करेगी।
इसके बाद सरकार के स्तर से निर्णय होगा। दूसरी ओर बस्ती जिले की तहसीलों के परिसीमन का प्रस्ताव भी राजस्व परिषद को भेजा गया है। उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में इस पर भी विचार हो सकता है।