फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new tecnology for cancer patient

कैंसर मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 08 Jul 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
new tecnology for cancer patient
नई तकनीक से होगा कैंसर मरीजों का इलाज
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू के कैंसर मरीजों को जल्द ही नई तकनीक से इलाज मिलने लगेगा। इससे कैंसरग्रस्त हिस्से के अलावा अन्य प्रभावित होने वाले आर्गन को कम नुकसान होगा। इसके लिए केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. नवीन सिंह इटली से विशेष प्रशिक्षण लेकर आए हैं। वह सीआईसीओपीएस फेलोशिप के तहत दो मई से तीन जुलाई 2019 तक प्रशिक्षण लेने गए थे।
डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि प्रोटान थेरेपी और कार्बन आयरन थेरेपी क ैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक तकनीक है, लेकिन अभी यहां इस तकनीक का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इससे जुड़ी मशीनें चेन्नई में लगी हैं। झज्जर में खुलने वाले कैंसर संस्थान में भी इन मशीनों को लगाया जा रहा है। फेलोशिप के तहत मिली जानकारी से यहां के छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका फायदा मरीजों को भी देने का प्रयास किया जा रहा है। इसकेतहत लीनियर एक्सीलेटर मशीन से होने वाली सेकाई के दौरान कुछ नई तकनीक अपनाई जाएगी। फ्रोटान थेरेपी के दौरान फिंगरिंग तकनीक अपनाने से मरीज को फायदा मिलेगा। अभी तक शरीर के आंतरिक हिस्से में बने ट्यूमर को विकिरण देने में आसपास के अन्य अंग भी प्रभावित होते थे। लेकिन नई तकनीक से दूसरे अंगों को प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। इससे इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन

डॉ. नवीन के नाम एक और उपलब्धि
डॉ. नवीन सिंह को वर्ष 2019-20 के लिए आईसीएमआर-डीएचआर इंटरनेशनल फेलोशिप भी मिल गई है। प्रदेश के वह इकलौते डाक्टर हैं, जिन्हें यह उपलब्धि मिली है। इसके तहत वह यूरोपीय देशों में कैंसर के क्षेत्र में अपनाई जा रही विभिन्न नई तकनीक की जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed