फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New technique for breast cancer

ब्रेस्ट कैंसर में सर्जरी की नई तकनीक कई मायनों में बेहतर

Sun, 25 Sep 2022 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
New technique for breast cancer
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए नई स्तन संरक्षण सर्जरी अधिक कारगर है। यह दंपतियों के यौन जीवन के लिए भी बेहतर है। केजीएमयू के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग में कैंसर के मामलों में संपूर्ण स्तन निकालने और स्तन संरक्षण सर्जरी के बीच तुलनात्मक अध्ययन में यह दावा किया गया है। विभाग में स्तन कैंसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्क्ष प्रो. आनंद मिश्रा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. मिश्रा ने बताया कि विभाग में काफी ऐसे मरीज आते हैं, जिनका स्तन बचाया जा सकता है। फीमेल सेक्सुअल फंक्शन इंडेक्स के आधार पर अध्ययन कराने का फैसला किया गया। यह अध्ययन जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच विभाग में आए 150 मरीजों पर किया गया। 150 में से 104 महिलाओं में संपूर्ण स्तन निकालकर और 46 में स्तन संरक्षण सर्जरी की गई। इन दोनों ग्रुप की महिलाओं का ऑपरेशन से पहले चार सप्ताह और सर्जरी के बाद तीन महीने का फॉलोअप किया गया। इन दोनों का ग्रुप का आंकलन फीमेल सेक्सुअल फंक्शन इंडेक्स के आधार पर किया गया। इस अध्ययन में जिन महिलाओं का इंडेक्स 28 से कम आया, उन्हें यौन क्रिया के प्रति उदासीन पाया गया। इसमें पाया गया कि यौन जीवन के मामलों में स्तन संरक्षण सर्जरी पारंपरिक तरीके से बेहतर साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed