फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new stem cell therapy

दांत के स्टेम सेल से जल्द जुड़ेगी टूटी हड्डी, केजीएमयू के ओरल मैक्सिलोफेसियल विभाग में हुआ नया शोध

Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
new stem cell therapy
शरीर के किसी भी हिस्से की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हड्डी को जोड़ना अब आसान होगा। ऐसे मामलों में दांतों के स्टेम सेल का उपयोग कर टूटी हड्डी को दुरुस्त करने की प्रक्रिया आधे समय में ही पूरी की जा सकेगी। केजीएमयू में इसके लिए नई तकनीक खोजी गई है। इसके अनुसार वयस्क के दांतों से स्टेम निकालकर उसका उपयोग इस काम के लिए किया जा सकता है। इस प्रक्रिया से हड्डी जुड़ने के साथ ही निकाला गया क्षतिग्रस्त भाग दोबारा बन सकेगा।
विज्ञापन

इस शोध के अनुसार व्यक्ति के वयस्क दांत विशेषकर पिछले दांतों से स्टेम सेल निकालकर उसे छह सप्ताह तक कल्चर करके उगने के लिए रखा गया। इसके बाद उसे व्यक्ति की हड्डी के उस भाग में रखा जाएगा जिसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की वजह से निकालना पड़ा हो। शोध में इसकी तुलना साधारण मामले से की गई, जिसमें सामान्य प्रक्रिया के तहत मरीज की हड्डी जोड़ी गई। दोनों ही मामलों की 21 दिन के बाद तुलना की गई। इसमें पता चला कि स्टेम सेल वाले मामले में दोबारा हड्डी बनने की प्रक्रिया करीब ढाई गुना ज्यादा तेज थी। इस शोध को ओडोंटोलॉजी ऑफ निप्पन डेंटल यूनिवर्सिटी जापान के जर्नल में भी प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

केजीएमयू की सर्वश्रेष्ठ पीएचडी का अवार्ड
केजीएमयू के ओरल मैक्सिलोफेसियल विभाग में हुए शोध पर शोधार्थी डॉ. शिल्पा त्रिवेदी को पीएचडी प्रदान की गई है। इसे केजीएमयू में हुए सर्वश्रेष्ठ शोध का पुरस्कार भी दिया गया है। इस शोध की पीएचडी गाइड डॉ. दिव्या मल्होत्रा के अनुसार यह उत्साहजनक शोध है। फिलहाल इसे लैब में आजमाया गया है। इसके बाद पहले जानवरों ओर फिर मनुष्यों में इसका ट्रायल किया जाएगा। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन इस तरह के उत्साहजनक परिणाम से उम्मीद बंधती है कि भविष्य में ग्राफ्ट बोन के मामलों में यह शोध वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed