फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New school and power station to open in Faizullaganj

Lucknow News: फैजुल्लागंज में खुलेगा नया स्कूल, बिजलीघर

Sun, 18 Oct 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
New school and power station to open in Faizullaganj
रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में ये फैसले ल
लखनऊ। बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इसके साथ ही सरकार ने भी इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। क्षेत्र में नया स्कूल खोला जाएगा, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के बच्चे पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही 132 केवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा। शनिवार को रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में ये फैसले लिए गए।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह की ओर से रखे गए विकास प्रस्तावों पर सीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। फैजुल्लागंज में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जल्द स्कूल खोला जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के रूप में विकसित किया जाएगा। इलाके में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33 केवीए के स्थान पर 132 केवीए क्षमता का नया सब-स्टेशन बनाया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मरों और बिजली की पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पेयजल की उपलब्धता पुख्ता करने पर जोर
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फैजुल्लागंज में पीने के पानी की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इलाके में सीवर नेटवर्क, एसटीपी की जरूरत और ट्रांसफार्मरों के सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें जिससे फैजुल्लागंज को भविष्य में जलभराव जैसी आपदा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

8591 मरीजों का किया इलाज
बैठक में बताया गया कि फैजुल्लागंज में चिकित्सीय सेवाओं में इजाफा किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 28 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ वाली 46 मेडिकल टीमों ने घर-घर जाकर 8591 मरीजों का इलाज किया। इसके साथ ही 12,291 मेडिसिन किट और 12 हजार ओआरएस के पैकेट व क्लोरीन टैबलेट बांटी गईं। इलाके में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए 11 ड्रोन, 172 बैकपैक मशीनों और ट्रैक्टर टैंकरों के जरिये एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में 75 वाटर टैंकर, 36 मोबाइल शौचालय और 135 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम (टोलफ्री नंबर 1077) 24 घंटे चालू है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed