फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new rules for entry in imambada

डीएम का आदेश बेअसर

Mon, 01 Jul 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
new rules for entry in imambada
00
विज्ञापन

संशोधित....
सिर ढकने के बाद ही इमामबाड़ा में मिली एंट्री
पर्यटकों को बांटे गए रुमाल और स्टोल
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। बड़ा व छोटा इमामबाड़ा में पर्यटकों के शालीन कपड़ों में प्रवेश का डीएम कौशल राज शर्मा का फरमान रविवार को देखने को मिला। पर्यटकों को गेट पर ही गाइडों व कर्मचारियों ने इमामबाड़ा में दुपट्टा व स्टोल बांटे। हुसैनाबाद ट्रस्ट गाइड व कर्मचारियों का कहना है कि डीएम के आदेश के मुताबिक, पर्यटकों को भड़काऊ परिधान पहन कर जाने से रोका गया, साथ ही उन्हें सिर ढक कर जाने को कहा गया। ट्रस्ट की बैठक में शनिवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधीन ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को भड़काऊ परिधान पर प्रतिबंध के साथ फोटो कैमरों के प्रवेश व फोटो शूट पर रोक लगाई थी। कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को छुट्टी का आखिरी दिन होने के चलते भीड़ अधिक थी जिससे पर्यटक अधिक थे। सोमवार से आदेश का पूरी तरह सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। उधर, एडीएम पश्चिम व प्रभारी हुसैनाबाद ट्रस्ट संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि इमामबाड़ों में पर्यटकों को मर्यादित परिधानों में ही प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार से सभी सुरक्षाकर्मी ध्यान देंगे। वहीं बेगमात रायल फैमली ऑफ अवध की अध्यक्ष फराहना मालिकी ने डीएम के उक्त आदेश का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed