{"_id":"617513cfc58c3f74c534c2a6","slug":"new-poster-of-up-bjp-attack-on-akhilesh-yadav-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का नया पोस्टर: अखिलेश यादव पर हमला, लिखा-माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का नया पोस्टर: अखिलेश यादव पर हमला, लिखा-माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा
Sun, 24 Oct 2021 01:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Oct 2021 01:35 PM IST
सार
यूपी भाजपा ने एक कार्टून जारी कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। कार्टून के शीर्षक में लिखा है 'माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा'-सीएम योगी।
विज्ञापन
भाजपा का नया पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुल और बुलडोजर के बयान पर हमला बोला है। भाजपा की सोशल मीडिया विंग ने एक कार्टून सोशल मीडिया पोस्ट कर अखिलेश पर निशाना साधा है।
कार्टून के शीर्षक में लिखा है 'माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा'-सीएम योगी। ट्वीटर पर पोस्ट इस कार्टून में एक तस्वीर में माफिया साइकिल की सवारी कर रहा है। तो दूसरी तस्वीर में बुलडोजर पर टंगा गया है। ट्ववीट में लिखा है-साइकिल और बुलडोजर में फर्क साफ है। माफिया कब्जा करेगा तो बुलडोजर चलेगा।
सीएम योगी लगातार बुलडोजर और माफियाओं का जिक्र कर रहे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि इस सरकार में सिर्फ बुल और बुलडोजर दिख रहा है।
विज्ञापन
चिलमजीवी साढ़े चार साल तक सिर्फ बुल और बुलडोर चलाते रहे: अखिलेश
विजय रथयात्रा लेकर हमीरपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा में भाजपा पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि चिलमजीवी साढ़े चार साल तक सिर्फ बुल और बुलडोर चलाते रहे। इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि सपा सरकार बनते ही पेंशन तीन गुना की जाएगी। साथ ही गरीबों और किसानों को मुफ्त बिजली का वादा भी किया। उन्होंने कहा उनकी सरकार बनने पर गरीबों की 300 यूनिट और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।