फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New plan for teachers recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: रिक्त पदों पर होगा फैसला

Sun, 17 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
New plan for teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता इस संबंध में सोमवार को जिलेवार अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह पता किया जाएगा कि कहां कितने पद भर गए हैं और रिक्त पद किस वर्ग के हैं। इस आधार पर इन पदों को भरने की रणनीति बनाई जाएगी। अब तक प्रशिक्षु शिक्षकों के करीब 54,548 पद भरने की सूचना राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक पदों पर जिलेवार भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लेकिन शिक्षा मित्रों व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक व एससीईआरटी को जानकारी दे दी है। इसी आधार पर सचिव बेसिक शिक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद रणनीति तय की जाएगी कि आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों को किस आधार पर भरा जाए।

प्रशिक्षण के संबंध में मांगा निर्देश

New plan for teachers recruitment.

एससीईआरटी ने प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण के बारे में शासन को प्रस्ताव भेजते हुए दिशा-निर्देश मांगा है। प्रशिक्षु शिक्षकों को तीन माह स्कूलों और तीन माह डायट या ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाना है।

अधिकार प्रशिक्षु शिक्षकों ने स्कूलों में तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। अब उन्हें क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए डायटों में जाना है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त होते ही जिलों को आदेश भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed